फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If the vehicle is parked on the cold road then action will be taken

ठंडी सड़क पर वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
If the vehicle is parked on the cold road then action will be taken
हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों की पुलिस को फिर याद आई है। अब वाहन खड़ा करने वाले वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी यातायात ने कोतवाली पुलिस, यातायात पुुलिस और सीपीयू को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने ठंडी सड़क पर वाहनों के संचालन और खड़ा करने पर रोक लगाई थी। इस मार्ग को पैदल घूमने के लिए उपयुक्त माना गया है। इस आदेश का पालन कराने के लिए एसपी यातायात देवेंद्र पिंचा ने बहुउद्देश्यीय भवन में एक बैठक बुलाई। बैठक में पुलिसकर्मियों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर चेकिंग के लिए एक टीम गठित की गई थी। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों का तबादला हो गया। इसी कारण ठंडी सड़क पर चेकिंग का कार्य ठप है। एसपी यातायात पिंचा ने निर्देश दिया कि शनिवार से कोतवाली पुलिस, सीपीयू और यातायात पुलिस ठंडी सड़क पर चस्पा चालान और अन्य प्रकार के चालान की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कालूसिद्ध मंदिर तिराहे पर ऑटो नहीं खड़े होंगे
हल्द्वानी। कालूसिद्ध मंदिर तिराहे पर ऑटो या ई-रिक्शा खड़े नहीं किए जाएंगे। तिराहे पर तिपहिया खड़ा होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि स्टैंड से वाहन चलाने की अनुमति दी गई है। कुछ लोगों ने कालाढूंगी तिराहे से ऑटो संचालन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी है, लेकिन तिराहे पर ऑटो खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा होगी। इस कारण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भोलानाथ गार्डन से ऑटो चालकों को चलने की इजाजत दी गई है। 500 मीटर के दायरे में कालाढूंगी रोड पर ई रिक्शा और ऑटो चालकों की चार यूनियन काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed