{"_id":"5dfe80ce8ebc3e880c79cf0a","slug":"if-the-police-officer-will-not-be-removed-from-the-duty-people-will-do-protest-haldwani-news-hld36650173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल का निलंबन नहीं होने पर धरना प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल का निलंबन नहीं होने पर धरना प्रदर्शन आज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। भुप्पी हत्याकांड के मामले में कोतवाल का निलंबन नहीं होने पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक कर गुस्सा जताया। शनिवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कोतवाल के निलंबित करने की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में रविवार को सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
तिकोनिया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सामाजिक और राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान 15 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई भुप्पी पांडे हत्याकांड में पूर्व शहर कोतवाल विक्रम राठौर को निलंबित नहीं करने पर लोगों ने नाराजगी जताई। छात्र संघ के पूर्व सचिव योगेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि भुप्पी पांडे की हत्या के बाद जिम्मेदार कोतवाल विक्रम राठौर को अभी उच्चाधिकारियों ने निलंबित नहीं किया है। इसे लेकर सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है।
इस मामले में रविवार को बुध पार्क तिकोनिया में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि यह हत्याकांड पुलिस की मिलीभगत का नतीजा है। इस हत्याकांड में शहर कोतवाल के ऊपर भी हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित हृदयेश ने कहा कि यह हत्याकांड पुलिस अधिकारियों और अपराधियों के गठबंधन का नतीजा है। मंजू तिवारी ने कहा कि यह हत्याकांड ने समाज को शर्मसार कर दिया है। इस मौके पर संतोष कबड़वाल, डां. केदार पलड़िया, गोपाल अधिकारी, गोविंद बगडवाल, एन डी तिवारी, रवि वाल्मीकि, हिमांशु सनवाल, त्रिलोक बनौली, अमित गुप्ता, पूरन सिंह, दिनेश सागर, राजू रावत, मदन मोहन जोशी, अखिलेश भारद्वाज मौजूद थे। संचालन भाजयुमो नेता संदीप कुकसाल ने किया।