{"_id":"67158dc3cbd75fe9530bae86","slug":"if-the-notification-is-not-issued-by-3-pm-today-there-will-be-a-demonstration-nainital-news-c-238-1-shld1023-109138-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज तीन बजे तक अधिसूचना जारी नहीं हुई तो होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज तीन बजे तक अधिसूचना जारी नहीं हुई तो होगा प्रदर्शन
Mon, 21 Oct 2024 04:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने जल्द ही छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि सोमवार शाम तीन बजे तक छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई तो विवि के प्रशासनिक भवन में फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। इधर, कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत का कहना है कि शासन की ओर से 30 सितंबर तक चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर जवाब मांगा है, जिसका जवाब दे दिया गया है। शासन के निर्देशों के क्रम में आगे निर्णय लिया जाएगा। संवाद
छात्रनेताओं का कहना
लगातार प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के बाद भी सरकार की ओर से छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सोमवार शाम तीन बजे तक अगर अधिसूचना जारी नहीं हुई तो प्रशासनिक भवन में फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। - आशीष कबड़वाल, छात्रनेता।
छात्रों के हितों को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। शासन को चाहिए जल्द ही अधिसूचना जारी करें। हम सोमवार शाम तीन बजे तक इंतजार करेंगे, तब तक मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। - विशाल बिष्ट, छात्रनेता।