{"_id":"613a722a8ebc3eb6263081fb","slug":"if-asked-to-remove-the-bike-then-indecency-with-the-soldier-haldwani-news-hld437400447","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक हटाने को कहा तो सिपाही से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक हटाने को कहा तो सिपाही से अभद्रता
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन के पास बुधवार की रात बाइक हटाने का आदेश देने पर शरारती तत्व सिपाही से उलझ गए। थाने से फोर्स आई लेकिन तब तक शरारती तत्व भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के समीप की दुकानों को तत्काल बंद करा दिया।
नैनीताल रोड स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय के सामने बुधवार की रात करीब दस बजे सड़क के बीच में खड़ी बाइक हटाने के लिए सिपाही ने एक युवक को टोका तो शरारती तत्व पुलिसकर्मी से भिड़ गए। उन्होंने धक्कामुक्की के साथ सिपाही से जमकर अभद्रता की। स्थानीय लोगों का आरोप था कि रात में ठेलों पर नशेड़ियों और शरारतीतत्वों का जमावड़ा हो जाता हैं। यहां शराब पीने वाले जगह की तलाश करते रहते हैं। उधर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि यह पुलिस का रूटीन कार्य है। सिपाही ने इस मामले में शिकायत नहीं की है।
सिपाही से अभद्रता करने पर पांच युुवक पकड़े गए
हल्द्वानी। महिला अस्पताल के सामने बाइक खड़ी करने पर एसओजी के सिपाही से दुकानदार सहित आसपास के युवक भिड़ गए। कोतवाली पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है। माफी मांगने पर पुलिस ने चालान कर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
एसओजी के सिपाही मोहम्मद इसरार अपनी बाइक से मंगलपड़ाव क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली के उपनिरीक्षक कवींद्र शर्मा का फोन आया तो सिपाही बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बात करने लगा। इसी बीच दुकानदार को अपनी दुकान के आगे बाइक खड़ा करना नागवार गुजरा। उसने सादे कपड़ों में खड़े सिपाही से बाइक हटाने को कहा। इसके बाद सिपाही ने बाइक आगे बढ़ाई तो पीछे से एक युवक ने स्कूटी से उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इतने में कुछ और युवक भी मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस कर्मी से अभद्रता करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची।
पुलिस फोर्स ने युवा दुकानदार सहित पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता और कांग्रेस के एक व्यक्ति नेता कोतवाली पहुंचे। संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप करने और युवकों के माफी मांगने पर मामला रफा दफा हो गया। इस बारे में एसएसआई मंगल सिंह ने बताया कि युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया गया है।