फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If a laborer is bitten by a snake then the contractor or the builder will be responsible

Nainital News: मजदूर को सांप ने काटा तो ठेकेदार अथवा निर्माणकर्ता होंगे जिम्मेदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
If a laborer is bitten by a snake then the contractor or the builder will be responsible
हल्द्वानी। कुमाऊं दीपक रावत ने इस वर्षाकाल में कुमाऊं मंडल में सर्पदंश से पांच लोगों की मौत को गंभीरता से लिया है। कहा कि भविष्य में यदि किसी मजदूर अथवा गरीब व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना हुई तो इसके लिए निर्माणकार्य करा रहे व्यक्ति और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था हो। रावत ने कहा कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों का स्वयं का श्रम विभाग में पंजीकरण हो और वह मजदूरों का भी पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं। कहा कि मंडल के सभी श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग होना आवश्यक है। इसके लिए सभी जिलाधिकारी निगरानी करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक जिले के सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वह सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध कराएं और एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने के लिए अस्पतालों में योग्य चिकित्सक की तैनाती भी करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed