लालकुआं। आंबेडकर नगर में आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। दोपहर देवी मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान नगर का वातावरण श्री गणेशमय हो गया।
विसर्जन यात्रा का मुख्य आकर्षण राधे कृष्ण, शिव पार्वती और अघोरी की झांकी रही। शोभायात्रा में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, कांग्रेस नेता भुवन पांडे, पूर्व सैनिक नंदन सिंह राणा, युवा जागरण कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, गौरव गुप्ता, ममता चौहान, गुड्डू भारती, नवीन मेर, आशु अग्रवाल, अमित कुमार, शंकर, पप्पू कश्यप, चंद्रपाल, रिंकू सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार, पिंकू चंद्रा, बलवीर बिष्ट, गौरव भट्ट आदि थे।