Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Identifying sports talent at the school level is essential: Cheema

स्कूल स्तर से ही खेल प्रतिभा की पहचान जरूरी : चीमा

Sun, 14 Jun 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Identifying sports talent at the school level is essential: Cheema
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में शनिवार को आयोजित उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में खेल विकास की संभावनाओं खेल प्रबंधन, ई-स्पोर्ट्स और खेल पत्रकारिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। शनिवार को स्टेडियम के मानसखंड परिसर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में उद्घाटन सत्र का शुभारंभ खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने किया। मुख्य वक्ता पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति ले. जनरल जेएस चीमा ने स्कूल स्तर से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान पर जोर दिया।
विज्ञापन

कोटा विवि की अनुकृति शर्मा ने खेल प्रबंधन, एनसीएसएसआर के शोध समन्वयक गुरविंदर ने एथलीट विकास, विशाल गुप्ता, अभिषेक इस्सर, गौतम विर्क ने ई-स्पोर्ट्स और डिजिटल खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर विचार रखे। अभिषेक त्रिपाठी ने खेल विकास में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। कॉन्क्लेव में एक उच्च-स्तरीय पेनल चर्चा में उत्तराखंड के लिए भविष्य के लिए तैयार खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी यशपाल सोलंकी, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव पीयूष जैन, नेहा सिंह, पंकज कुमार, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उप निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मल पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, सहायक ओएसडी कुलपति वरुण बेलवाल, कोच त्रिलोक सिंह जीना, श्याम भट्ट सहित खेल विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन




खेल विवि जुलाई से शुरू, अगस्त से होगी पढ़ाई
खेल विवि के कुलपति अमित सिन्हा ने उत्तराखंड के पहले खेल विवि में जुलाई से प्रवेश और अगस्त से खेल पाठ्यक्रम शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम, संचालन व्यवस्था, स्टाफ तैनाती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एकेडमी के ड्रॉप आउट खिलाड़ियों को खेल विवि संभालेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में एक विशेष खेल हब बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed