फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   I will not help if a vehicle is caught in illegal mining: Diwan

अवैध खनन में वाहन पकड़ा गया तो मदद नहीं करूंगा : दीवान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
I will not help if a vehicle is caught in illegal mining: Diwan
रामनगर में होली मिलन समारोह में नृत्य करते विधायक। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ट्रांसपोर्टर नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में ट्रांसपोर्टरों ने फिर से खनन शुरू होने पर विधायक को बधाई दी। विधायक ने कहा कि, यदि अवैध खनन में वाहन पकड़ा गया तो मदद नहीं करूंगा। इसलिए कोई भी अवैध खनन न करें।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि बड़ी मुश्किल से कोसी और दाबका नदी में फिर से खनन कार्य के लिए खुलवाई है। जब रेत बजरी का दाम सही मिल रहा है तो अवैध खनन करने की क्या जरूरत है। इसके बावजूद अवैध खनन करते हुए वाहन पकड़ा गया तो छुड़वाने के लिए कोई उनके पास न आए। मैं न तो गाड़ी छुड़वाऊंगा और न ही डीएफओ से जुर्माना कम करा पाऊंगा। सबको रोजगार देने वाले खनन के इस पेशे को बदनाम न होने दें।
विज्ञापन

इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री हरीश दफौटी, बह्मदेव झा, नरेंद्र शर्मा, मदन जोशी, शिवि अग्रवाल, पर्वत लटवाल, नवीन करगेती, विजय चावला, रमेश सैनी, नंदू सती, नरेंद्र गोला, आशीष ठाकुर, मनोज रावत, सजीव ठाकुर, असलम, रमजानी, जगदीश कुमार, संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed