फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Husband gave three divorces if daughter

बेटी हुई तो पति ने दे दिया तीन तलाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Husband gave three divorces if daughter
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में लगातार दूसरे दिन तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराली उसके साथ मारपीट करते थे। पति ने उसे तीन बार तलाक देकर संबंध तोड़ दिए। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तीन तलाक समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा निवासी एक महिला की शादी 27 नवंबर 2018 को मलिक का बगीचा निवासी माजिद अली के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराली मारपीट करते रहते थे। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। महिला हेल्पलाइन में 27 जुलाई को उसका समझौता भी हुआ। 15 अगस्त को ऑपरेशन से उसकी बेटी हुई। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके ससुराली उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे। 21 अगस्त को उसकी बहन घर आई थी। इस बीच उसका पति बहन पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बहन ने माजिद को चाटा मारा और हद में रहने की नसीहत दी। इस बात से नाराज माजिद ने उसके पेट में लात मारी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि अभी ऑपरेशन के टांके भी नहीं कटे हैं और पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने माजिद अली, अफसर अली, आरजू, मुस्कान और राजवी के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम, मारपीट, धमकी देने और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed