फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hundreds of people paid tribute to the martyr with moist eyes.

अंतिम विदाई: जवान बेटे की शहादत पर माता-पिता हुए बेसुध, हर किसी की भर आईं आंखें

Sat, 25 Nov 2023 10:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 25 Nov 2023 10:53 AM IST
सार

जम्मू के राजोरी में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद पैरा कमांडो संजय बिष्ट का शुक्रवार को रातीघाट के शिप्रा नदी और जाख नदी के संगम तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन
Hundreds of people paid tribute to the martyr with moist eyes.
रातीघाट में सैन्य सम्मान के साथ शहीद को श्रद्धांजलि देते सैन्य अधिकारी।

विस्तार

देश की सेवा में बलिदान देने वाले शहीद पैरा कमांडो संजय बिष्ट का शुक्रवार को रातीघाट के शिप्रा नदी और जाख नदी के संगम तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। संगम तट पर सैकड़ों लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद संजय बिष्ट तेरा नाम रहेगा और भारत माता की जय आदि देशभक्ति के जयकारों के साथ नम आंखों से विदाई दी।

विज्ञापन


जम्मू के राजोरी में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में नैनीताल के हली गांव और हाल निवासी रातीघाट पैरा कमांडो संजय बिष्ट शहीद हो गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे शहीद के पार्थिव देह को सेना के जवान रातीघाट उनके घर लाए। बेटे का चेहरा देख मां मंजू देवी, पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट बेसुध हो गए। दोनों को रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने किसी तरह से संभाला। वहीं बड़े भाई नीरज बिष्ट, बहन विनीता और ममता का भी भाई के गम में रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैरा कमांडो के माता पिता से फाेन पर बात कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

शहीद को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में दी श्रद्धांजलि
सेना के जवान शुक्रवार सुबह जम्मू से करीब 11 बजे पैरा कमांडो के पार्थिव शरीर को लेकर 1:40 बजे बरेली पहुंचे जहां से दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से शहीद का पार्थिव शरीर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल लाया गया। सैनिक स्कूल में शहीद पैरा कमांडो संजय बिष्ट को नैनीताल के एसडीएम प्रमोद कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय एस डंगवाल, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी श्रद्धांजलि देते समय शहीद पैरा कमांडो संजय बिष्ट को सलामी दी।

तीन राउंड फायर कर पैरा कमांडो को दी अंतिम सलामी
शहीद पैरा कमांडो संजय बिष्ट के पार्थिव शरीर को शाम 4:30 बजे रातीघाट के शिप्रा नदी और जाख नदी के संगम तट पर सैन्य सम्मान के साथ तीन राउंड हवाई फायर कर अंतिम सलामी दी गई।
शहीद को मुखाग्नि उनके चचेरों भाइयों ने दी। शहीद को कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, कर्नल राजेश रद्द, कैप्टन अरविंदर सिंह, नायब सूबेदार कुंडल सिंह बिष्ट, नायब सूबेदार शेखर चंद्रा, चंदन सिंह समेत 37 जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

साथ ही शहीद संजय बिष्ट की मदर यूनिट 19 कुमाऊं के जेसीओ घनश्याम उपाध्याय, कैप्टन शाश्वत सिंह समेत 11 जवान अंतिम सलामी में शामिल हुए। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड हल्द्वानी के सेवानिवृत्त कैप्टन पुष्कर सिंह भंडारी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर एमसी तिवारी, भुवन चंद्र तिवारी, जगमोहन सिंह शामिल रहे। 

सीएम और राज्यपाल की ओर से डीएम ने किए पुष्प अर्पित
पैरा कमांडो संजय बिष्ट के बलिदान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल गुरुमीत सिंह (सेनि) ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम और राज्यपाल की ओर से डीएम वंदना ने शहीद पैरा कमांडो को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed