फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Humidity throughout the day and drizzle in the evening

Nainital News: दिनभर उमस और शाम को हुई बूंदाबादी

Sun, 16 Mar 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 16 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Humidity throughout the day and drizzle in the evening
हल्द्वानी। मार्च का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को नगर में धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे और उमस रही। शाम के समय शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दिन में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 32.3 डिग्री चला गया जोकि 15 मार्च 2018 के बाद सर्वाधिक है। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आर्द्रता 34 फीसदी रही। उमस के चलते घरों में पंखे चलाए गए। देहरादून मौसम विभाग के अनुसार आगे पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले चार दिन कहीं हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी तो कहीं एक मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन






पिछले वर्षो में 15 मार्च को तापमान



वर्ष - तापमान डिग्री सेल्सियस में

2018 - 32



2019 - 28.5

2020 - 25.6



2021 - 30

2022 - 31.5



2023 - 31

2024 - 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed