{"_id":"6ac2b2df23ac9fd64d0d3363","slug":"hotels-emptied-the-pockets-of-tourists-who-had-arrived-to-behold-the-valleys-nainital-news-c-8-1-hld1031-845937-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वादियों का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों की होटलों ने खाली कर दी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वादियों का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों की होटलों ने खाली कर दी जेब
Mon, 05 Oct 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
वादियों का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों की होटलों ने खाली कर दी जेबनैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों अपने बेहद खुशनुमा मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य से देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लेकिन इस सबके बीच भारी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ होटल कारोबारी मनमाना किराया वसूल रहे हैं जिससे सैलानियों में गलत संदेश जा रहा है। आम दिनों के मुकाबले होटलों के कमरों के दाम तीन से चार गुना तक वसूले जा रहे हैं। मनमानी ओवर-रेटिंग और कमरे न मिलने के कारण दूर-दराज से आए सैलानी भारी असुविधा झेल रहे हैं और प्रशासन की ढीली व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। संवाद
होटल एसोसिएशन ने अवैध होम-स्टे पर फोड़ा ठीकरा
नैनीताल। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि शहर में पंजीकृत और वैध होटल तय मानकों के अनुसार ही काम कर रहे हैं। असल समस्या शहर में कुकुरमुत्ते की तरह खुले अवैध होटलों और अनधिकृत होम-स्टे की है। वीकेंड पर भीड़ का फायदा उठाकर यही अवैध संचालक सैलानियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग को लिखित शिकायत की गई लेकिन प्रशासन की ढिलाई के कारण वैध होटल व्यवसायियों की छवि भी धूमिल हो रही है।
-
यह बोले पर्यटक
- नैनीताल बेहद खूबसूरत है, लेकिन यहां होटल कारोबारियों की मनमानी चरम पर है। ऑनलाइन एडवांस बुकिंग के बावजूद यहां पहुंचने पर हमसे अतिरिक्त पैसों की मांग की गई, जो सरासर गलत है। - प्रिया, पर्यटक
विज्ञापन
- नैनीताल की वादियां तो मन मोह लेती हैं, लेकिन अनियंत्रित ट्रैफिक और होटलों की इस तरह की ओवर-रेटिंग ने मानसिक रूप से थका दिया है। जिला प्रशासन को इस लूटपाट पर तुरंत सख्त रोक लगानी चाहिए। - राकेश, पर्यटक
- विभाग ने सभी होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे रिसेप्शन पर अपनी रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। सैलानियों से तय दरों से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - कीर्ति चंद्र आर्या, पर्यटन अधिकारी