{"_id":"67a12644720beb754701538b","slug":"hotel-operator-accused-of-playing-dj-late-at-night-nainital-news-c-238-1-shld1020-111555-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होटल संचालक पर देर रात डीजे बजाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होटल संचालक पर देर रात डीजे बजाने का आरोप
Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। आयारपाटा क्षेत्र निवासी अश्विन चौधरी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह आयारपाटा में जिस जगह रहते हैं, वहां के होटल में देर रात दो बजे तक डीजे बजाया जा रहा है। इससे आसपास रहने वाले सभी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार होटल संचालक से इस विषय में बोला गया, लेकिन होटल संचालक हर बार बातों को अनसुना कर रहा है। उन्होंने पुलिस से होटल में रात को डीजे न बजने देने की मांग की है। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद