{"_id":"656b8545a29a4b96ed034386","slug":"hotel-and-parking-pack-in-nainital-on-weekend-nainital-news-c-238-1-ntl1002-1292-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीकेंड पर नैनीताल में होटल और पार्किंग पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीकेंड पर नैनीताल में होटल और पार्किंग पैक
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहांत पर शनिवार दोपहर तक शहर के अधिकतर होटल और पार्किंग स्थल पैक गए। पार्किंग स्थलों के पैक होने के बाद शहर में ट्रैफिक रेंगकर चला। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यवस्थाएं बनाने के लिए शनिवार को एक यूनिट अतिरिक्त पुलिस लगाई गई।
बता दें कि सर्दी बढ़ने के बाद भी पर्यटकों का नैनीताल पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। शनिवार को भी माल रोड, पंतपार्क, चाट बाजार, बैंड स्टैंड, बड़ा बाजार समेत नगर के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। पर्यटकों ने नौकायन का भी लुत्फ उठाया। दोपहर के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर कई बार जाम की स्थिति बनी। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सीपीयू व अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है।
अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोकेंगे वाहन
नैनीताल। एसएसपी मीणा ने बताया कि शहर में यातायात का दबाव बढ़ने व पार्किंग स्थल पैक होने पर पूर्व का प्लान लागू किया जाएगा। बताया कि जरूरत पड़ने पर रूसी बाईपास व नारायण नगर अस्थायी पार्किंग में वाहन रोके जाएंगे।
विज्ञापन
तल्लीताल स्थित पंप में पेट्रोल नहीं मिलने से सैलानी परेशान
नैनीताल। नगर के तल्लीताल स्थित पेट्रोल पंप में शुक्रवार से पेट्रोल नहीं है। इस कारण स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पेट्रोल न होने पर उन्हें तेल के लिए 110 रुपये का लेक ब्रिज चुंगी शुल्क चुकाकर सूखाताल जाना पड़ रहा है। सूखाताल पंप में डीजल-पेट्रोल और तल्लीताल स्थित पंप में केवल पेट्रोल मिलता है। तल्लीताल पेट्रोल पंप में अक्सर तेल की दिक्कत रहती है। पंप कार्मिकों के मुताबिक सोमवार तक तेल का वाहन पहुंचना संभावित है। डिपो में वाहन की कमी के चलते उन्हें तेल नहीं भिजवाया जा सका है।