{"_id":"6529b25ab507e8f1530761f7","slug":"hospitalized-patient-was-making-peg-haldwani-news-c-337-1-ha11003-2299-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अस्पताल में भर्ती मरीज बना रहा था पैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अस्पताल में भर्ती मरीज बना रहा था पैग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में भर्ती मरीज पैग बनाते हुए पकड़ा गया। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को खूब फटकार लगाई और चेतावनी देकर छोड़ दिया। घटना के चलते शुक्रवार शाम से कुछ गेट बंद रखने का निर्णय अस्पताल ने लिया।
हड्डी के ऑपरेशन के लिए एक मरीज को बुधवार को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उसे पैर हिलाने के लिए भी मना किया था। इसके बावजूद वह वार्ड में हंगामा करता रहा। इस बीच उसने कहीं से शराब के चार पव्वे मंगा लिए। वह अपने बिस्तर के पास ही छिपकर पैग बनाकर पीने लगा। शक होने पर पीआरडी जवान ने चेकिंग की तो शराब के पव्वे बरामद हुए। इस पर डॉक्टरों ने उसे खूब फटकारा।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मरीज के पैर का ऑपरेशन हो गया है। उसे चेतावनी देते हुए समझाया कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए काफी घातक होगा। इसके साथ ही अस्पताल में रात में कुछ गेट बंद करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अराजकतत्व अस्पताल में प्रवेश नहीं कर सकें।
विज्ञापन
--
अस्पताल में बढ़ रहीं चोरी की घटनाएं
हल्द्वानी। बेस अस्पताल के पूरे परिसर में कई सीसीटीवी लगाए गए हैं, लेकिन चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अस्पताल में रोजाना मरीज और तीमारदारों के कीमती सामान चोरी हो रहे हैं। प्रमुख अधीक्षक डाॅ. सविता ह्यांकी ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस को सूचना दी है।