फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Honeymoon snatched before Karva Chauth

Nainital News: करवाचौथ से पहले छिना सुहाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Honeymoon snatched before Karva Chauth
हल्द्वानी। शहर में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार देर रात बरेली रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में बरेली निवासी युवक की मौत हो गई। युवक करवाचौथ के लिए छुट्टी लेकर घर जा रहा था। करवाचौथ से पहले सुहाग छिनने से युवक की पत्नी को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता (31) पुत्र सुरेश गुप्ता हाल लालकुआं बंगाली कॉलोनी और मूल निवासी फरीदपुर बरेली हल्द्वानी में एक चाट भंडार में कारीगर था। उसने मालिक से करवाचौथ पर घर जाने के लिए छुट्टी ली थी। मालिक ने उससे रात को घर न जाकर सुबह जाने को कहा लेकिन मनोज कुमार नहीं माना। मनोज मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल से बरेली के लिए निकल गया। तीनपानी से गोरापड़ाव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने बाइकसवार मनोज को टक्कर मार दी। हादसे में वह वाहन के टायर के नीचे आ गया, इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार सर्वेश गुप्ता निवासी बंगाली कॉलोनी ने बताया कि मनोज के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन



कब-कब हुई दुर्घटनाएं
- रामपुर रोड पर 22 अक्तूबर को एक महिला को यूपी रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।

- दो नहरिया के पास 30 अक्तूबर के पास एक ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक की जान चली गई।

- 31 अक्तूबर को राजपुरा में बस ने एक बच्चे को कुचल दिया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

- 31 अक्तूबर की रात अज्ञात वाहन ने बरेली निवासी युवक को रौंद दिया।
- 31 अक्तूबर की रात अज्ञात संविदा कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed