फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   "Homestay does not mean hotel"

Nainital News: ''होम स्टे का मतलब होटल नहीं''

Fri, 21 Nov 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 21 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
"Homestay does not mean hotel"
हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में मौजूद होम स्टे का स्थलीय निरीक्षण करें। यदि होम स्टे स्वामी उसमें निवास न कर रहा हो और वहां पार्किंग की व्यवस्था न हो तो ऐसे नियमानुसार कार्रवाई हो। डीएम ने कहा होम स्टे का मतलब होटल नहीं है।
विज्ञापन

डीएम बृहस्पतिवार को यहां पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होम स्टे योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह जिले में संचालित सभी होम स्टे में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक नजर आए। वहां स्थानीय महिला समूहों के द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए ताकि पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति को जानने के अवसर मिलें। उन्होंने जिले में नए वेडिंग डेस्टिनेशन चिह्नित करने और उन्हें विकसित कर प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन



गंदगी मिले तो करें सफाई निरीक्षक व पर्यावरण मित्र का जवाब तलब



हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने नगर आयुक्त और सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को हर रोज सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ स्वयं एक वार्ड का निरीक्षण करने के लिए कहा है। गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षण व पर्यावरण मित्र का जवाब तलब करें। लंबे समय से कार्य में लापरवाही बरत रहे पर्यावरण मित्र को सेवानिवृत्त करने या फिर नौकरी से हटाने की कार्रवाई की जाए। बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में डीएम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने, स्वच्छता के मानकों की पूरा करने, पर्यावरण मित्रों को आवश्यक उपकरणों के अलावा मास्क, ग्लव्ज, बूट आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रामनगर स्लॉटर हाउस के संचालन पर उपजिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन








यह भी दिए निर्देश



-शीतकाल को देखते हुए सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जाएं।

- जलौनी लकड़ी की व्यवस्था कर निराश्रितों को कंबल वितरित किए जाएं।
- नगरीय क्षेत्रों में टीम गठित कर अतिक्रमण चिह्नित कर उसे हटाया जाए
- चौराहों के चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी लाएं
- हल्द्वानी में जहां सड़क चौड़ी होनी हैं वहां अतिक्रमण हटाएं
- बाजार में फुटपाथ, नाली आदि के अतिक्रमण को चिह्नित कर उसे हटाएं।
-चौड़ीकरण की जद में आए विद्युत पोलों को हटाएं

- नियमित रूप से खनन चुगान क्षेत्रों का भ्रमण करने व अवैध खनन को रोक लगाने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed