फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Home quarantine was family, house caught fire

होम क्वारंटीन था परिवार, घर में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Home quarantine was family, house caught fire
रामनगर घर में लगी आग के बाद का मंजर। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। 12 दिन पहले चंडीगढ़ से आया परिवार चैनपुर गांव में होम क्वारंटीन है। सोमवार शाम घर में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। घटना में होम क्वारंटीन परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि अग्निकांड में घर का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

चैनपुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र थेपराम 12 दिन पहले ही चंडीगढ़ से रामनगर अपने परिवार के साथ लौटे थे। परिवार में पत्नी रूपा, बेटी बॉबी, बेटा शुभम और मानव है। गांव के उप प्रधान आनंद सिंह ने बताया कि परिवार को प्रशासन ने दस दिन क्वारंटीन सेंटर में रखा। बाद में पांच दिन होम क्वारंटीन रहने को कहा था। सोमवार को शाम के समय नरेंद्र कुमार के घर में सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। घटना से घर में खलबली मच गई। पड़ोसियों ने किसी तरह सिलिंडर को बाहर फेंककर आग बुझाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक पंखे, बिजली की वायरिंग, गद्दे आदि सामान जलकर राख हो गया। लेंटर में भी दरार आ गई है। गनीमत रही कि आग में जनहानि होने से बच गई। एफएसओ किशोर उपाध्याय का कहना है कि टीम के पहुंचने तक आग बुझ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed