{"_id":"6060d8288ebc3edb551fa5b5","slug":"holi-burnt-it-will-rain-haldwani-news-hld41985987","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल गई होली, बरसेगा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल गई होली, बरसेगा रंग
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले भर में होली की धूम मची है। हर कोई रंगों के इस पर्व उत्साहित है। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जगह-जगह होलिका दहन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक होलियारों की टोली होली गायन में जुटी रहीं। हल्द्वानी में आठ स्थानों पर होलिका दहन किया गया। सोमवार को छलड़ी मनाई जाएगी।
श्री रामलीला संचालन समिति रामलीला मैदान की ओर से होली ग्राउंड मंगलपड़ाव और पटेल चौक में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। पंडित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। यहां तरुण बंसल, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद मनोज गुप्ता, विवेक कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट और रामलीला कमेटी की रिसीवर ऋचा सिंह, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व महिलाओं ने सुबह होली ग्राउंड और पटेल चौक में बनाई होलिका के चारों ओर परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की।
संवेदनशील स्थानों के लिए चार मोबाइल दस्ते तैनात
हल्द्वानी। होली को शांतिपूर्वक मनाने के लिए शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के चार मोबाइल दस्ते भ्रमण करेंगे। दस पिकेट पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने बताया कि शहर के गांधीनगर, जवाहर नगर, राजपुरा, दमुवाढूंगा, शीशमहल आदि स्थान संवेदनशील माने जाते हैं। होली के दिन सोमवार को संवेदनशील स्थानों के लिए पुलिस के चार मोबाइल दस्ते तैनात रहेंगे। पीएसी की दो प्लाटून भी थानों की पुलिस के साथ तैनात रहेगी। इसके अलावा दस स्थानों पर पुलिस पिकेट भी लगाई गई है। पुलिस अधिकारी प्रत्येक स्थान की जानकारी लेते रहेंगे। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।