फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holders of ration card will get 15kg of free rice

राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 15 किलो मुफ्त चावल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Holders of ration card will get 15kg of free rice
हल्द्वानी। राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद राज्य सरकार 15 किलोग्राम प्रति यूनिट चावल राशन कार्ड धारकों को मुफ्त देने जा रही है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसमें से 10 किलोग्राम प्रति यूनिट (प्रति व्यक्ति) चावल 30 अप्रैल से पहले और पांच किलोग्राम मई में दिया जाएगा। यह चावल कार्ड धारकों को मिलने वाले प्रति माह के कोटे से अतिरिक्त राशन (गेहूं-चावल) होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पांच किलोग्राम प्रति माह प्रति यूनिट के हिसाब से फ्री चावल देने के लिए कहा गया है। ये तीन महीने (अप्रैल,मई और जून) का एक साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐस समझिए
अभी तक एक परिवार को प्रति माह 15 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम गेहूं प्रति माह मिलता है। ये राशन उसे पूर्व निर्धारित दर से ही मिलता रहेगा। इसके अलावा 30 अप्रैल से पहले 10 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से फ्री मिलेगा। अगले महीने जो राशन कार्ड धारकों को मिलता है। उसके अलावा पांच किलोग्राम चावल प्रति यूनिट फ्री मिलेगा।

शासन के आदेश प्राप्त हो गए हैं। सभी अधिकारियों को चावल का कोटा जारी करने के आदेश हो गए हैं। ये राशन कार्ड धारकों को अभी तक मिलने वाले राशन से अतिरिक्त होगा। कोई दुकानदार इस चावल को नहीं बांटता है तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर पर की जा सकती है।
-ललित मोहन रयाल आरएफसी कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed