फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hindus in danger, need to unite: Togadia

हिंदू खतरे में, एकजुट होने की जरूरत: तोगड़िया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hindus in danger, need to unite: Togadia
रामनगर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडिया को प? - फोटो : RAMNAGAR
हल्द्वानी/रामनगर (नैनीताल)। राजस्थान में कन्हैया, दिल्ली में श्रद्धा की हत्या से यह बात साफ है कि देश में हिंदू खतरे में है। ऐसे में हिंदुओं को जगाने की जरूरत है और सभी को एकजुट करना होगा। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही।
विज्ञापन

कोसी रोड स्थित एक बरातघर में हुई जनसभा में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण, सम्मान नागरिकता कानून जरूरी हैं। हिंदू परिवारों का स्पेशलिस्ट डॉक्टर ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन की जांच, रोगमुक्त जीवन शैली का प्रशिक्षण, रक्तदान, गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा। कानूनी लड़ाई के लिए मुफ्त में एडवोकेट उपलब्ध कराया जाएगा। एक हिंदू परिवार की समस्या के समाधान के लिए सैकड़ों परिवारों को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ता संवाद में कार्यक्रम में तोगड़िया ने कहा कि पांच करोड़ हिंदू परिवारों से संपर्क किया जाएगा, इसके जरिए 12 करोड़ मतदाताओं के जरिए नीति बनाने का लोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाया जाएगा। इसके अलावा जनसंख्या नियंत्रण कानून, कामन सिविल कोर्ट के लिए प्रयास करने की जरूरत है, सभी के प्रयास से यह संभव हो सकेगा। कहा कि अनाज को एकत्र कर निर्धन परिवारों में बांटा जाएगा। वीर हिंदू- विजेता हिंदू अभियान को शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने तोगड़िया को हिंदू रक्षा निधि सौंपी है। इस दौरान डॉ. एचएस भंडारी, मोहन सिंह जंतवाल, कृष्णा कांडपाल, ईश्वरी, अनीता भट्ट, डॉ. संजय जुयाल, आनंद पांडे, करण सिंह, दीपक दरम्वाल मौजूद थे। रामनगर में इस दौरान प्रांत मंत्री वीरेंद्र अधिकारी, जिला दीपक घनकी, जिला मंत्री भानू सैनी, विजय फर्त्याल, संजय सुयाल, पूरन पटवाल, गोपाल नौटियाल, रिंकू सती, नवीन सती, पंकज रावत, बृजमोहन त्यागी, आदित्य चौधरी, प्रखर मित्तल, प्रदीप चौहान, अनीता रावत, मंजू चौहान, महादेवी रावत, अनिल रावत, बबीता, अनिल भारती, पंकज रावत, मोहन पटवाल, पारस गोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी भूमि से कब्जा हटना चाहिए: तोगड़िया
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकारी भूमि (रेलवे भूमि) पर कब्जा है, उसे हटना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करनी चाहिए। कुछ समय दिया जा सकता है लेकिन कब्जे को हटाया जाना चाहिए। अगर कब्जा हटाने के दौरान हिंदू परिवार भी प्रभावित होते हैं तो संगठन उन परिवारों की चिंता करेगा।

रामपुर रोड में आयोजित प्रेस वार्ता में तोगड़िया ने कहा कि कब्जेदारों को विकल्प देना ठीक बात नहीं है। उत्तराखंड में डेमोग्राफी बदल रही है। यह एक चिंता का विषय है। संवैधानिक पदों पर मुस्लिम समाज का व्यक्ति न बैठे, इस व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टारगेट किलिंग की घटना कश्मीर से बाहर आ चुकी है, हिंदू खतरे में है आने वाले समय में अस्तित्व संकट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed