फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hindi language and Indian rupee are not in use at all in Sri Lanka

श्रीलंका: संस्कृति, परिवेश, रहन-सहन भारतीय, मगर हिंदी और मुद्रा से परहेज; भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री

Mon, 17 Mar 2025 10:18 AM IST
हीरा मेहरा गिरीश रंजन तिवारी
गिरीश रंजन तिवारी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Mar 2025 10:18 AM IST
सार

श्रीलंका में बीते वर्ष साढ़े तीन लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक पहुंचे थे। भारतीयों के बाद वहां सर्वाधिक पर्यटक रूस, जर्मनी, चीन से पहुंचते हैं। यह आश्चर्य की बात है कि भारत का सबसे नजदीकी पड़ोसी होने के बावजूद वहां हिंदी भाषा का चलन नहीं है।

विज्ञापन
Hindi language and Indian rupee are not in use at all in Sri Lanka
भारत-श्रीलंका। - फोटो : amarujala

विस्तार

श्रीलंका में विश्व में सर्वाधिक पर्यटक भारत से जाते हैं, जो वहां जाने वाले कुल विदेशी पर्यटकों के बीस फीसदी से भी अधिक है। बीते वर्ष साढ़े तीन लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक वहां पहुंचे थे। भारतीयों के बाद वहां सर्वाधिक पर्यटक रूस, जर्मनी, इंग्लैंड और चीन से पहुंचते हैं। यह आश्चर्य की बात है कि इतनी भारी तादाद में भारतीय पर्यटक वहां पहुंचने और भारत के साथ गहरी साझा सांस्कृतिक विरासत, भारत से मिलने वाली भारी आर्थिक और तकनीकी सहायता और भारत का सबसे नजदीकी पड़ोसी होने के बावजूद वहां हिंदी भाषा और भारतीय रुपये का चलन बिल्कुल नहीं है।

विज्ञापन


विश्व के अनेक देशों में खासकर पर्यटन व्यवसायी अच्छी खासी हिंदी समझते हैं। दुबई जैसे विकसित देश में बेखटक लगभग हर व्यक्ति, विशेषकर व्यवसायी से, हिंदी में बात की जा सकती है। साथ ही भारतीय मुद्रा में लेन-देन भी आम है। श्रीलंका सरकार ने वहां की ड्यूटी फ्री दुकानों पर भारतीय रुपये को अधिकृत मुद्रा घोषित किया है।
विज्ञापन


श्रीलंका का अजीब प्रचलन है, वहां के ड्यूटी फ्री दुकानों पर खुद श्रीलंका की ही मुद्रा नहीं चलती, पर डॉलर चलता है। नेपाल और भूटान में भारतीय भाषा और मुद्रा आम चलन में है। कुवैत, सऊदी अरब, मॉरीशस, फिजी, इंडोनेशिया जैसे अनेक देशों में भी हिंदी में काम चलाया जा सकता है। इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका में भी भारी तादाद में लोग हिंदी बोल या समझ लेते हैं, लेकिन श्रीलंका में हिंदी भाषा बिल्कुल भी नहीं चलती। यही हाल भारतीय रुपये का भी है। गिने चुने छोटे व्यवसायी भारतीय रुपया ले भी लेते हैं, लेकिन आम चलन में वहां भारतीय रुपया कहीं भी स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री
श्रीलंका में भारतीय पर्यटक बगैर वीजा के घूमने जा सकते हैं। वे बगैर वीजा छह महीने तक रह सकते हैं। यह व्यवस्था पिछले वर्ष एक अक्तूबर से लागू की गई है। इसके लिए केवल इलेकट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण, ईटीए से ऑनलाइन ही यात्रा की स्वीकृति लेनी होती है।



मालदीव से तनाव के बाद भारत से इस पड़ोसी देश में ज्यादा जाने लगे हैं पर्यटक
बीते वर्ष भारत के मालदीव से संबंधों में आए तनाव के बाद से भारतीय पर्यटक मालदीव के बजाय श्रीलंका ज्यादा जाने लगे हैं। श्रीलंका के पर्यटक मंत्री हरिन फर्नांडो ने स्वयं इस तथ्य की जानकारी देते हुए कहा है कि इससे श्रीलंकाई पर्यटन को बहुत फायदा भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed