{"_id":"612405438ebc3ec6342ebc3b","slug":"hindi-has-power-we-will-study-with-it-ramnagar-news-hld4355022119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी में है दम, उसके साथ ही पढ़ेंगे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी में है दम, उसके साथ ही पढ़ेंगे हम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खताड़ी को सरकार ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया है। इसमें सीबीएसई (अंग्रेजी माध्यम) से शिक्षा दी जाएगी। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने से इंकार कर दिया। वहीं सोमवार को कॉलेज के गेट पर अभिभावकों के साथ धरना दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों से वार्ता की और उच्चाधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया, जिस पर वह शांत हुए।
कक्षा नौ की 114 छात्राओं ने अभिभावकों के साथ सोमवार को सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर आवाजाही बाधित हो गई। छात्राओं ने सीबीएसई पैटर्न में कक्षा 9 में गणित विषय की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। प्रधानाचार्या केडी माथुर की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला मौके पर पहुंचीं और अभिभावकों से कहा कि वह इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता करेंगी। इसके बाद छात्राएं और उनके अभिभावक शांत हुए। इस दौरान सभासद भुवन डंगवाल, सभासद नजाकत अली, मो. इस्लाम, अभिभावक लियाकत अली, रईस अहमद, रमेश चंद्र, हरीराम, अहमद हसन, नेहा शर्मा, मो. रिजवान आदि मौजूद रहे।
अधिक फीस बनी अभिभावकों की समस्या
सरकार ने रामनगर ब्लॉक के जीआईसी देवीपुरा, जीजीआईसी रामनगर को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया है। इसके तहत कक्षा 9 में गणित विषय अनिवार्य है, जिसकी 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस, 300 रुपये प्रति विषय की फीस, 450 रुपये प्रति प्रयोगात्मक विषय की फीस निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा वर्ष में 2 बार छमाही और वार्षिक परीक्षा से पूर्व जमा किया जाना निर्धारित है। अभिभावकों का कहना है कि फीस अधिक होने के कारण व विषयों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित होने के कारण वे अपने बच्चों को सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
जीआईसी में होगा एडमिशन, जीजीआईसी में पढ़ेंगी छात्राएं
जीजीआईसी में छात्राएं सीबीएसई माध्यम से पढ़ना नहीं चाहती। ऐसे में उनके भविष्य को देखते हुए छात्राओं का उत्तराखंड बोर्ड से एडमिशन जीआईसी रामनगर में कराया जाएगा लेकिन उनकी शिक्षा जीजीआईसी कॉलेज में ही होगी। विद्यालय की अदला-बदली में छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। वहीं जीजीआईसी में कक्षा छह, सात और आठ कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। - केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी
ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की मांग
नैनीताल। नैनीताल पेरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रखवाने की मांग की है।
एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि कुछ स्कूलों के प्रबंधक अभिभावकों को मैसेज भेजकर कह रहे हैं कि स्कूल खुलने के बाद अब ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा। नीरज जोशी, निवेदिता और हितेश साह आदि का कहना है कि विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर की बात कही है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने डीएम से विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की मांग की है।