फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Himalayan Echoes connects humans with literature and nature

Nainital News: मनुष्यों को साहित्य और प्रकृति से जोड़ता है हिमालयन इकोज

Sun, 17 Nov 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 17 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Echoes connects humans with literature and nature
नैनीताल। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से आयोजित हिमालयन इकोज साहित्य और कला महोत्सव के नवें संस्करण का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के प्रतिष्ठित लेखकों के साथ ही इंग्लैंड, नेपाल व भूटान के लेखकों ने प्रतिभाग कर साहित्य पर चर्चा की। इस दौरान भूटान से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान हिमालयी इतिहासकार डॉ. शेखर पाठक की पुस्तक गंगोत्री से कालिंदीखाल और बदरीनाथ की यात्रा का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित प्रसादा भवन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप साह ने हर 10 वर्ष में किए जाने वाले कठिन ट्रैकिंग के अनुभव साझा किए। प्रो. शेखर पाठक ने कहा कि हिमालयन इकोज मनुष्यों को साहित्य और प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने साझा संस्कृति और मौखिक परंपराओं की एक साझा विरासत पर केंद्रित व्याख्यान दिया। उन्होंने विकास के अस्पष्ट विचारों आदि से क्षेत्र को हो रहे नुकसान के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

रोहिणी राणा ने नेपाल के शाही व्यंजन समेत अन्य स्थानों पर मौजूद जातियों की ओर बनाए जाने वाले व्यंजनों की जानकारी दी। नमिता गोखले ने युवा लेखिका के रूप में अपने अनुभव बताए। प्रिया कपूर ने प्रकाशन उद्योग के बारे में बताते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आगमन व विकास के बारे में जानकारी दी। लेखक और फिल्म निर्माता रूडी सिंह ने मनुष्य के भीतर के बच्चे की रचनात्मकता के बारे में चर्चा की। इससे पूर्व संस्थापक और महोत्सव निदेशक जाह्नवी प्रसाद और महोत्सव संरक्षक नमिता गोखले ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पेमा समद्रुप और कर्मा सोनम देमथ के भूटान के लोकनृत्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इंग्लैड से आईं ऐमा होर्ने, भूटान से आए पेमा सम्द्रुप, कर्मा सोनम, नेपाल से आई रोहिणी राणा समेत अनीस दयाल, अंजू खन्ना, अंजलि, अम्ब्रीन खान, चेतन महाजन, जेनिफर नंदी, मयूर शर्मा, निहा क्लेर, प्रिया कपूर, रक्षंदा जलाल, रूडी सिंह, सौरभ कृपाल, संजीव शाक्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed