फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hill Nun

इस बार कुमाऊंनी नूण का स्वाद लेंगे कैलास यात्री

Sun, 17 May 2015 01:54 AM IST
राजेंद्र सिंह बिष्ट बबली/अमर उजाला, हल्द्वानी
राजेंद्र सिंह बिष्ट बबली/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 17 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hill Nun

अब तक तो कैलास मानसरोवर यात्री यात्रा पूरी करने के बाद यहां से ऐंपण, ग्लोरी आफ कुमाऊं आदि खरीद कर ले जाते थे, पर इस बार कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कैलास यात्रियों को प्रसिद्ध पहाड़ी नूण का स्वाद भी चखाने का निर्णय लिया है। इसकी कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी काठगोदाम में तैयारी भी पूरी कर ली है। यही नहीं यात्री पहाड़ी नूण के अलावा रूम फ्रेशनर, गुलाब जल भी खरीद कर ले जा सकेंगे।

विज्ञापन


टीआरसी काठगोदाम के प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि इस बार यात्रियों का पहला दल 16 जून को टीआरसी काठगोदाम पहुंचेगा। इस बार केएमवीएन ने यात्रियों के लिए पहाड़ी नूण का भी इंतजाम किया है, जो छह अलग-अलग स्वादों में मात्र दस रुपए में यात्रियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहाड़ी नूण में मुख्य रूप से भांग, भंगिरा, जीरा, अलसी, पोदिना, जखिया, गन्ध्राणी का भी स्वाद मिलेगा। इसके अलावा भीमताल में बना रूम फ्रेशनर भी यात्री खरीद कर ले जा सकते हैं। रूम फ्रेशनर गुलाब, चंदन, जैस्मिन, लेमन, संदल वुड, वनिला की खुशबुओं में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed