{"_id":"d9751c25ca12639ced4a5bcd933b5ad2","slug":"hill-kernel-vice-succumbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरी महिला ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरी महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी से गिरकर घायल महिला की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पिथौरागढ़ जिले के रीठाखानी निवासी भुवन चंद्र जोशी की पत्नी निर्मला जोशी (21) नौ दिसंबर को पहाड़ी पर कुछ काम से गई थी।
विज्ञापन
अचानक पैर फिसलने से वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर महिला को एसटीएच में लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल पुलिस चौकी को परिजनों ने बताया कि महिला की शादी आठ माह पहले हुई थी।
विज्ञापन