फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hilans Kitchen is giving employment to women

हिलांस किचन दे रहा महिलाओं को रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hilans Kitchen is giving employment to women
तहसील हल्द्वानी का हिलांस किचन। संवाद
हल्द्वानी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के चार स्थानों पर हिलांस किचन संचालित हैं। इन किचन को स्वयं सहायता समूह चला रहे हैं और प्रतिदिन अच्छी आय भी अर्जित कर रहे हैं। आजीविका मिशन की ओर से इन्हें भवन उपलब्ध कराया गया है। यहां लोगों को मांग के आधार पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। खासकर पहाड़ी मसालों से बना पहाड़ी भोजन यहां उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन

वर्तमान में हिलांस किचन विकास भवन भीमताल, नैनीताल कलक्ट्रेट, बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल और हल्द्वानी तहसील में संचालित हैं। इनमें 60 से 70 रुपया प्रति भोजन की था उपलब्ध है। भोजन में पूरा पहाड़ी जायका है। महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने हिलांस किचन वर्ष 2019-2020 में तैयार कर लिए थे।
विज्ञापन

आजीविका की ओर से स्वयं सहायता समूह को कैैंटीन उपलब्ध कराई गई है। इधर, रामनगर तहसील, कालाढूंगी और महिला अस्पताल में भी हिलांस किचन के भवन तैयार हो गए हैं और जल्द ही इनमें भी शुरुआत होने जा रही है। सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए शिल्पी पंत ने बताया कि हिलांस किचन अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। विकास भवन भीमताल में प्रतिदिन 500 सौ से 700 और तहसील हल्द्वानी में 1500 से 2000 की आय हो रही है। तीन अन्य जगह रामनगर, कालाढूंगी और महिला अस्पताल हल्द्वानी में भी भवन तैयार है, ब्लाक से महिला स्वयं सहायता समूह के आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed