फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High Court put a stay on the election of District Red Cross Society

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
High Court put a stay on the election of District Red Cross Society
नैनीताल। हाईकोर्ट ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी नैनीताल के तीन अक्तूबर को होने वाले चुनाव पर रोक लगाते हुए जिलाधिकारी नैनीताल और रेडक्रॉस सोसाइटी के पदेन अध्यक्ष को चुनाव नियमानुसार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष मुन्नी तिवारी ने जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव के लिए 14 सितम्बर को जारी नोटिफिकेशन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि रेडक्रॉस सोसाइटी के नियमों के अनुसार सोसाइटी के चुनाव नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिन बाद होते हैं। चुनाव से पूर्व सोसाइटी के आजीवन सदस्यों की सूची सार्वजनिक की जाती है। चुनाव जिला मुख्यालय में होते हैं और चुनाव से पूर्व सोसाइटी की एजीएम बुलाकर तीन साल के आय व्यय का ब्योरा लिया जाता है, लेकिन नोटिफिकेशन के अनुसार तीन अक्तूबर को 18 दिन ही हो रहे हैं और अन्य नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने तीन अक्तूबर को होने वाले चुनाव पर रोक लगाते हुए जिलाधिकारी से सोसाइटी के चुनाव नियमानुसार कराने के लिए कहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed