फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High Court ISBT Shift

Nainital News: आईएसबीटी को शिफ्ट करने का मामला -सरकार ने पेश किया रिकॉर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
High Court ISBT Shift
नैनीताल। हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के गौलापार में प्रस्तावित आईएसबीटी को तीनपानी में शिफ्ट किए जाने के मामले में अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। बुधवार को हुई सुनवाई पर राज्य सरकार की ओर से पूरा रिकॉर्ड सील बंद कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत इस रिकॉर्ड की जांच 22 अगस्त को करेगी। पिछली तिथि पर कोर्ट ने सरकार से यह भी बताने के लिए कहा था कि आखिर इसको शिफ्ट करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। इसका रिकॉर्ड कोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन



मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हल्द्वानी निवासी रविशंकर जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार आईएसबीटी के नाम पर राजनीति कर बार-बार इसकी जगह बदल रही है। सरकार की ओर से 2008 में गौलापार में वन विभाग की आठ एकड़ भूमि पर आईएसबीटी बनाने के लिए संस्तुति की जा चुकी थी। केंद्र सरकार से भी इसकी अनुमति मिल चुकी थी और राज्य सरकार वहां 11 करोड़ रुपये खर्च भी कर चुकी है। आईएसबीटी निर्माण के लिए वहां पर 2625 पेड़ काटे जा चुके हैं। गौलापार के अलावा आईएसबीटी बनाने के लिए हल्द्वानी में कहीं भी इससे अधिक जमीन नहीं है। इतने पेड़ काटे जाने व सरकारी धन का दुरुपयोग करने के बाद सरकार आईएसबीटी को तीनपानी में बनाना चाहती है। याचिका में कहा गया कि आईएसबीटी बनाने के लिए गौलापार उपयुक्त जगह है। यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बन चुका है। यहां बनने से शहर जाममुक्त भी रहेगा। इसलिए आईएसबीटी को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट न किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed