फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heavy rain since yesterday, Meteorological Department issued red alert on 20

कल से भारी बारिश, मौसम विभाग ने 20 को रेड अलर्ट जारी किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain since yesterday, Meteorological Department issued red alert on 20
हल्द्वानी। शहर में दिन पर दिन उमस बढ़ती जा रही है। गर्मी और उमस से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। धूप से बचने के लिए लोग दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। राज्य मौसम केंद्र ने 19 जुलाई को नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है जबकि 20 जुलाई को भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट और 21 जुलाई को फिर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

राज्य मौसम केंद्र की बारिश की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने संबधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम धीराज गर्ब्याल ने जिले के सभी अधिकारियों को क्षेत्र में होने वाली घटनाओं से तत्परता से निपटने और सभी तहसीलों में बने कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट पर रहने को कहा है। उन्होंने आम जनता से भी भारी बारिश के दौरान होने वाले नुकसान पर तत्काल दैवीय आपदा कंट्रोल रूम और जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल के दूरभाष नंबर 05942-231178-179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। भूस्खलन संभावित स्थलों की नियमित मानीटरिंग करने, सड़क बाधित होने पर तत्काल जेसीबी से खोलने नदी, नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 24.2 और न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed