{"_id":"6a6e5ed8a9821d7fbe0e59ef","slug":"hearings-on-sir-notices-begin-over-1500-cases-disposed-of-on-the-first-day-haldwani-news-c-8-1-hld1029-809551-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसआईआर नोटिसों पर सुनवाई शुरू, पहले दिन 1500 से अधिक मामले निपटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसआईआर नोटिसों पर सुनवाई शुरू, पहले दिन 1500 से अधिक मामले निपटाए
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार से एसआईआर के तहत जारी नोटिसों पर सुनवाई शुरू हो गई है। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन 14 अलग-अलग बूथों पर सुनवाई की गई। इन बूथों पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) ने सुनवाई की।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि पहले दिन लगभग 1500 से अधिक नोटिसों पर सुनवाई हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवेदन लेकर पहुंचे। वोटरों ने मतदाता सूची में नाम, उम्र और पता जैसी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए फार्म भरे। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में विशेष निर्देश जारी किए थे। सुनवाई 24 अगस्त तक चलेगी। माई सिटी रिपोर्टर