{"_id":"3444fe98d8ec11715bc151c8b1a001aa","slug":"hearing-on-flyover-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे बल्लीवाला में बन रहे फ्लाईओवर पर सुनवाई चार को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे बल्लीवाला में बन रहे फ्लाईओवर पर सुनवाई चार को
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने देहरादून नेशनल हाइवे बल्लीवाला में बन रहे फ्लाईओवर के विरुद्ध दायर जनहित याचिका में सुनवाई के बाद सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए चार मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी उदय गोयल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि बल्लीवाला में जो फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, वह नियमों के विरुद्ध है। क्योंकि पूर्व में योजना के अनुसार 4 लेन फ्लाईओवर प्रस्तावित था, लेकिन बिना भूमि अधिग्रहण किए और बगैर भारत सरकार की अनुमति के फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
इसकी शिकायत निर्धारित फोरम में की गई थी। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए चार मार्च की तिथि नियत की।
विज्ञापन