फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health systems will improve in the district with Rs 50.55 crore

Nainital News: जिले में 50.55 करोड़ से सुधरेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

Sat, 29 Jun 2024 05:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 29 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Health systems will improve in the district with Rs 50.55 crore
नैनीताल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के लिए शासन की ओर से 50.55 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। एडीएम ने स्वीकृत धनराशि से किए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में हुई। इसमें एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि इस धनराशि से जिला चिकित्सालय में टाइप-4 के छात्रावास, मेडिकल स्टोर, कार्डिक केयर यूनिट, जीबी पंत चिकित्सालय के टाइप 4 के 6 आवास, टाइप 3 के 4 आवास, टीबी सेनिटोरियम भवाली के वार्डों की मरम्मत, बेस हॉस्पिटल की मरम्मत समेत पब्लिक हेल्थ, आशा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने दस जुलाई से जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता, डायरिया पखवाड़े के तहत आशाओं को घर-घर जाकर ओआरएस बांटने की बात कही। एडीएम ने क्षय रोग कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बेहतर कार्य के लिए हंसी आर्य, रमेश, सीमा जोशी को सम्मानित किया गया। बैठक में पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डॉ. उषा जंगपांगी, डॉ. गणेश धर्मसतु, डॉ. मनोज कांडपाल, दीवान बिष्ट, पंकज तिवारी आदि रहे। संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed