फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health Secretary and Rajesh Kumar appeared in the High Court

Nainital News: स्वास्थ्य सचिव और राजेश कुमार हाईकोर्ट में हुए पेश

Thu, 08 Jun 2023 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 08 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Health Secretary and Rajesh Kumar appeared in the High Court
नैनीताल। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार हाईकोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर अधिवक्ता विकास बहुगुणा की ओर से बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से संबंधित 11 पेज की रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश की गई। इस रिपोर्ट में बीडी पांडे अस्पताल में चिकित्सकों, स्टाफ और अन्य कमियों का उल्लेख करते हुए उन्हें दुरुस्त किए जाने का आग्रह किया गया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को नैनीताल मुख्यालय के अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक व अन्य स्टाफ की नियुक्ति करने व कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने इस रिपोर्ट पर कार्यवाही के लिए एक माह का समय मांगा है जिस पर कोर्ट ने सरकार को एक माह का समय देते हुए इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तिथि की है।
विज्ञापन




मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मल्लीताल निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक अशोक साह उर्फ गुरु जी की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। अशोक शाह उर्फ गुरु जी ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें छोटी से छोटी शिकायतों के लिए उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है। बीडी पांडे अस्पताल जिले का मुख्य अस्पताल होने के बाद भी छोटी छोटी बीमारियों के लिए सीधे हल्द्वानी भेज दिया जाता है। अस्पताल में इलाज कराने के लिए दूरदराज से मरीज आते हैं लेकिन जांच के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed