फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health Minister inspects hospital

बाहर से दवा लिखने पर पीएमएस का जवाब तलब

Wed, 10 Jun 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 10 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Health Minister inspects hospital

पांच दिन पहले बेस अस्पताल हल्द्वानी में पड़े जिलाधिकारी दीपक रावत के छापे में पर्चियों पर बाहर से दवा लिखने के खेल का खुलासा हुआ था। इसके बाद भी सरकारी अस्पतालों के डाक्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आए हैं और बेधड़क पर्चियों पर बाहर से दवा लिख रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सुबह करीब 11 बजे बीडी पांडे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने एक मरीज को बाहर से दवा लिखने का मामला पकड़ा। स्वास्थ्य मंत्री ने पीएमएस से जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने पंजीकरण कक्ष से लेकर अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों का हाल भी जाना। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाया कि अधिकांश मरीजों को तो अस्पताल से ही दवाएं दी गई थी, लेकिन एक मरीज मनीष गुरुरानी की पर्ची में दवा बाहर से लिखी गई थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। मंत्री ने तुरंत पीएमएस डा. जीबी बिष्ट से पूछा कि दवा क्यों बाजार से लिखी गई है। पीएमएस ने बताया कि सीरोपैपडाइज नामक यह दवा सूजन कम करने वाली है और वह अस्पताल के स्टाक में नहीं है, इसे मंगाया है। लेकिन मंत्री जी ने उनकी दलीलों को खारिज कर उनका जवाब तलब किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में दवा बाहर से न लिखी जाए, भविष्य में जानकारी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, इंजेक्शन कक्ष, स्टोर रूम के अलावा पुरुष चिकित्सालय के वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने पीएमएस से शौचालय के जीर्णोद्धार कार्य भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वेंटिलेटर की सुविधा न होने की शिकायत पर इसके लिए उन्होंने शीघ्र पीएमएस को प्रस्ताव भेजने को कहा। बाद में उन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में डाक्टरों की कमी के बारे में बताया गया, जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई की बात कही। निरीक्षण में कांग्रेस नगर अध्यक्ष मारुति नंदन साह, विधायक प्रतिनिधि मुन्नी तिवारी, युवा कांग्रेसी नेता त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, सभासद सरवर खान, कैलाश अधिकारी, समाजसेवी विनोद तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, गजाला कमाल, सीएमओ डा. एलएम उप्रेती, डा. एमएस दुग्ताल, डा. बीएन नेगी, डा. संजीव खर्कवाल, आरएन प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed