{"_id":"60e49c7f8ebc3ebb491ffa55","slug":"health-facility-in-pithauragrh-haldwani-news-hld4302773139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आरसीटी और बेस में मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आरसीटी और बेस में मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने मरीजों को सीटी स्कैन के साथ ही अब ऑन रूट कैनाल ट्रीटमेंट (ओआरसीटी) का भी लाभ मिलेगा।
पहले लोगों को सीटी स्कैन के लिए निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता था, जबकि रूट कैनाल ट्रीटमेंट के लिए अन्य जिलों में जाना मजबूरी था। अब उन्हें सरकारी दरों पर सीटी स्कैन और आरसीटी का लाभ मिलेगा।
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल में आरसीटी मशीन तो बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन इंस्टॉल हो चुकी है। सीटी स्कैन मशीन के लिए तकनीशियन रश्मि पांडे की तैनाती की गई है।
दो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मशीन संचालन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक मरीजों को सीटी स्कैन के लिए 3500 से सात हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे लेकिन अब सरकारी दरों पर ही इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दंत कक्ष में आरसीटी मशीन स्थापित कर दी गई है। अब लोगों के दांत नहीं निकालने पड़ेंगे। निजी क्लीनिक पर रूट कैनाल के लिए दो से तीन हजार तक का खर्चा आता है। दंत चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश जोशी ने बताया कि आरसीटी का लाभ कम से कम दरों में लोगों को जिला अस्पताल में लाभ मिलेगा।
सीटी स्कैन रिपोर्ट के लिए देहरादून भेजा पत्र
पिथौरागढ़। सीटी स्कैन की टेली रेडियोलॉजी रिपोर्ट के लिए देहरादून पत्र भेज दिया है। इसमें लिखा गया है कि सीटी स्कैन कराने के बाद मरीज की रिपोर्ट देहरादून भेजने के बाद जल्दी पिथौरागढ़ आ जाए।
ताकि लोगों को समय पर रिपोर्ट मिल सके। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि सीटी स्कैन सरकारी दरों में होगा। इसके लिए अल्मोड़ा से सरकारी दरों की सूची मंगाई गई है।
बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल हो चुकी है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को परीक्षण दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में रूट कैनाल मशीन भी लग गई है।
जिले में पहली बार आरसीटी का लाभ लोगों को सरकारी दर पर अस्पताल में मिलेगा। इस हफ्ते दोनों ही मशीनों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ, पिथौरागढ़।