{"_id":"667a13f0051c7edd330bc1ac","slug":"health-department-will-remain-on-alert-mode-for-the-next-three-months-haldwani-news-c-337-1-shld1032-111292-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्वास्थ्य विभाग अगले तीन माह तक अलर्ट मोड पर रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्वास्थ्य विभाग अगले तीन माह तक अलर्ट मोड पर रहेगा
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग बरसात के सीजन को देखते हुए सितंबर तक अति संवेदनशील क्षेत्रों में टीमें तैनात करेगा। इस दौरान चिकित्साधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ मुख्यालय में ही रहेगा और विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत होगा।
मानसून काल में आपदा की स्थिति आने पर सभी चिकित्सा इकाइयों में बिजली की व्यवस्था निर्बाध रूप से करने के लिए जेनरेटर और पर्याप्त ईधन की व्यवस्था रखने को कहा गया है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने सभी चिकित्सा इकाइयों को सतर्क रहने, जीवनरक्षक दवाओं का भंडारण करने के निर्देश दिए हैं।
ऑक्सीजन समेत आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी का कहना है कि सीएचसी, पीएचसी समेत सभी अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों को आवश्यक इंतजाम करने को लेकर अलर्ट किया है। अति संवेदनशील जगहों के लिए टीमें गठित की जा रही है। गर्भवती महिलाओं की व्यवस्थाओं के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को भी सूची दे दी गई है।
विज्ञापन
इन अतिसंवेदनशील जगहों पर रहेगी निगरानी
स्वास्थ्य विभाग ने अतिसंवेदनशील क्षेत्र पतलोट, खनस्यू, ओखलढूंगा, चूकम (रामनगर) श्रीलंका टापू (लालकुआं) में विशेष चिकित्सकीय दल गठित कर तीन माह की दवाओं के साथ आवश्यक इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निकटतम वन स्टॉप सेंटरों में रहेंगी गर्भवती
दूरस्थ और अति दुर्गम क्षेत्रों में प्रसव की अनुमानित तिथि से पूर्व चिकित्सालय के आसपास वन स्टॉप सेंटर में ठहराने और ऐसी महिलाओं को लाने के लिए डोली और 108 समेत एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।