फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health department on alert regarding Vice President's visit

Nainital News: उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Health department on alert regarding Vice President's visit
हल्द्वानी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जिले में आगमन की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल, बीडी पांडे अस्पताल और बेस अस्पताल को सेफ हाउस बनाया गया है। सरकारी और निजी दोनों ही अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि 25 से 27 जून तक नैनीताल जिले में उप राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान प्रोटोकॉल के तहत कुछ अस्पतालों को सेफ हाउस बनाया गया है। नैनीताल रोड स्थित बृजलाल अस्पताल में एक वीवीआईपी रूम बुक रहेगा। इस दौरान वहां कार्डियक, न्यूरो, फिजिशियन और यूरोलॉजिस्ट को ड्यूटी पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। बेस, सुशीला तिवारी और बीडी पांडे अस्पताल में जरूरी दवाओं की व्यवस्था के साथ डॉक्टर और स्टाफ को अलर्ट किया गया है। उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान फ्लीट में डॉक्टरों की टीम के अलावा कार्डियक एंबुलेंस भी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed