फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health check-ups were conducted for 216 people, and blood tests were performed on 45.

Nainital News: 216 लोगों के स्वास्थ्य और 45 के ब्लड की जांच की

Sat, 26 Sep 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 26 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Health check-ups were conducted for 216 people, and blood tests were performed on 45.
नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर 216 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 45 लोगों के ब्लड टेस्ट किए गए।
विज्ञापन


सीएमओ रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ताकुला में 43, बेलुवाखान में 74 और चोपड़ा में 31 लोगों की जांच की। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में 68 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ 116 लोगों की काउंसलिंग की गई। वहीं, 18 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed