फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   He will prepare the road map for 2017

राहुल तैयार करेंगे 2017 का रोड मैप 

Mon, 04 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 04 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
He will prepare the road map for 2017
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
2017 में कांग्रेस की वैतरणी पार लगाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोड मैप तैयार करेंगे। मानसून खत्म होने के बाद राहुल हल्द्वानी या हरिद्वार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। आपदा को लेकर केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड की अनदेखी कर रही है। पहाड़ी राज्यों के लिए अलग हिमालय नीति बननी चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डीडीहाट और सोमेश्वर में आई आपदा की रिपोर्ट मुख्यमंत्री से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और सह प्रभारी संजय कपूर ने तलब की। उपाध्याय ने कहा कि सोनिया गांधी ने सीएम को निर्देश दिए हैं कि घायलों एवं पीड़ितों को राहत और सहायता तत्काल पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड आ चुके हैं।
विज्ञापन


किसी ने भी राज्य हित से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं की। शीघ्र ही जिलों में बैठकर उत्तराखंड विरोधी फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों से निपटने की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल होंगे। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस का दो दिन का शिविर हरिद्वार या हल्द्वानी में होगा। जिसमें राहुल गांधी 2107 का रोड मैप तैयार करेंगे। साथ ही कांग्रेस द्वितीय पंक्ति के नेताओं को भी उभारा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए 29 जिले और 275 विकासखंड बनाए गए हैं। सेवादल, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कहा कि जिला, ब्लाक एवं शहर अध्यक्षों को भी दायित्व मिलना चाहिए। अच्छा काम करने वाले उक्त अध्यक्षों का सरकार की ओर से दायित्व मिलने पर मनोबल बढ़ेगा और क्षेत्र में आवागमन भी ज्यादा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से न मतभेद न मनभेद 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में अच्छा काम हो रहा है। मुख्यमंत्री से मेरा कोई मतभेद या मनभेद नहीं है और आपसी तालमेल बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप पर बहुत कुछ चलता रहता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में हमेशा ही भूचाल आता है। भाजपा ने पांच बार सरकार गिराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। 

प्रधानमंत्री को चाय नहीं पिला सकते सीएम 
प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की हालत तो ऐसी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय पिलाने के लिए भी पैसे नहीं है। कहा कि प्रदेश के खजाने में इतना पैसा भी नहीं मिला है कि प्रधानमंत्री को चाय पिलाई जा सके। डीडीहाट और सोमेश्वर की आपदा के बाद भी केंद्र ने एक पैसे का सहयोग नहीं दिया। 


विधानसभा के हिसाब से तैयार होगा घोषणा पत्र 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 70 विधानसभाओं में स्थानीय आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाएगा। इन आवश्यकताओं के आधार पर ही प्रत्येक विधानसभा के हिसाब से 2017 का चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इस मामले में बड़े नेताओं के साथ बैठकर शीघ्र विचार-विमर्श करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed