{"_id":"aeaac6ce91513c3c3213e63d3583ba47","slug":"he-arrived-late-shah-s-residence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमाग और दिल से सोचते थे शाह : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमाग और दिल से सोचते थे शाह : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 01 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलम की धार से सोचने को विवश करने वाले अमर उजाला के स्थानीय संपादक रहे सुनील शाह की असामयिक मृत्यु से समाज और पत्रकारिता में जो शून्यता पैदा हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। स्वर्गीय शाह राज्य की हर हलचल को दिमाग और दिल से सोचते थे। विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता पर उनका फोकस होता था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के जज फार्म स्थित स्वर्गीय शाह के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। रावत ने कहा कि विकास को लेकर स्वर्गीय शाह चिंतित रहते थे और नजरिया बिल्कुल अलग था। जल, जंगल और जमीन के लिए चिंतित रहने वाले स्वर्गीय शाह समाज में घटित होने वाली हर घटना पर पैनी नजर रखते थे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय शाह की पत्नी राजेश्वरी शाह, बड़े बेटे विभोर शाह, छोटे बेटे दिवस शाह से मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सरकार उनकी हर प्रकार की मदद के लिए तैयार हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विकास को लेकर उनके पास एक विजन था। संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार भी उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष प्रयाग भट्ट, विजय सिजवाली, खजान पांडे, राम सिंह कैड़ा, नवीन वर्मा, दिगंबर वर्मा, महेश शर्मा, मोहन सनवाल, डा. बालम सिंह बिष्ट, लक्ष्मीकांत पसपोला, ललित पंत, वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद गुरुरानी आदि थे।
विज्ञापन