फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haryana's Vansh Nadal enters the final

Nainital News: हरियाणा के वंश नादल ने फाइनल में प्रवेश किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Haryana's Vansh Nadal enters the final
कालाढूंगी। ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी चूनाखान में चल रही टेनिस प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को एकल एवं युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच खेले गए। एकल वर्ग (क्वार्टर फाइनल) में वंश बिष्ट ने सजल केसरवानी को 6-2, 6-3, चंद्रिल सूद ने चंद्र सिद्धार्थ को 6-4, 7-5, वंश नांदल ने लक्षित सूद को 6-2, 7-5, सार्थक गुलाटी ने अर्णव हर्ष को 6-2, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन

एकल सेमीफाइनल में वंश बिष्ट (दिल्ली) ने चंद्रिल सूद (उत्तर प्रदेश) को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-2, 7-6 (17-15) से हराया। वंश नांदल (हरियाणा) ने सार्थक गुलाटी (पंजाब) को 7-5, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मोक्षक रेड्डी व चंद्र सिद्धार्थ (तमिलनाडु) ने पिंगल चौधरी (हरियाणा) व राहुल यादव (पंजाब) को 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्य मुकाबले में सजल केसरवानी (उत्तर प्रदेश) व वंश नांदल (हरियाणा) ने अमनदीप सिंह (दिल्ली) व सूर्यदीप राणा (उत्तराखंड) को 6-3, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर डीएस रावत ने बताया कि आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed