फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hanuman Dham

हनुमान धाम में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 23 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sat, 23 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
 Hanuman Dham
हनुमान धाम छोई - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। श्री हनुमान धाम छोई में आयोजित सात दिनी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को भोले महाराज और माता मंगला ने मंदिर को आम जनता को समर्पित किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन और सांसद अजय टम्टा ने भी धाम पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हनुमान धाम जैसी अद्भुत संरचना को उत्तराखंड समेत पूरे देश के लिए सुंदर उदाहरण बताया।

विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव राजीव अग्रवाल ने भोले जी महाराज और माता मंगला का स्वागत करते हुए अभिनंदन पत्र भेंट किया। 16 से 22 अप्रैल तक चले इस मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और लोकार्पण समारोह में राज्यपाल डा. केके पॉल, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, बलराज पासी, विधायक राजेश शुक्ला, ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान, पूर्व विधायक दीवान सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, वाणिज्यकर के असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामनगर अर्मिला चौधरी, भगीरथलाल चौधरी समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन आरती के बाद अन्नपूर्णा भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पवन अग्रवाल, शशांक टर्रे, अनुराग अग्रवाल, सुरेंद्र मितल, सुनील गोयल, जयनारायण अग्रवाल, पवन बंसल, प्रेम जैन, दिनेश अग्रवाल, पवन सिंघल, ओम टंडन, प्रमोद अग्रवाल, तारा चंद्र, रविंद्र बंसल, निर्मल पंत, आनंद नेगी आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed