फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Handing over memorandum to SDM

शराब : महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Apr 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Tue, 11 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Handing over memorandum to SDM
एसडीएम को ज्ञापन देती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। शराब के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब महिलाओं ने पीरूमदारा, भावनीगंज, पैठपड़ाव के चोरपानी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट को लेकर विरोध शुरू कर दिया। एकता केंद्र के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने चोरपानी आवासीय क्षेत्र में खुल रही शराब की दुकान के विरोध में सोमवार को एसडीएम पारितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि यदि शराब की दुकान यहां खोली जाती है तो इससे यहां रहने वाले महिलाओं और बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। चेतावनी दी कि यदि विरोध के बावजूद शराब की दुकानें खोली गईं तो महिलाएं एसडीएम कोर्ट में धरना देने को बाध्य होंगी। इस दौरान शीला शर्मा, प्रीती, रेखा, अनीता नेगी, सरिता, भावना देवी, तुलसी छिम्वाल, मुन्नी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed