{"_id":"c726edae0146fb157eef9d096ff41a93","slug":"half-years-uddi-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो एसयूवी वाले रहते हैं सड़क से उन्हें क्या मतलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो एसयूवी वाले रहते हैं सड़क से उन्हें क्या मतलब
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड स्थित पाश कालोनी अंबिका विहार की सड़क पिछले डेढ़ साल से उधड़ी है। अंबिका विहार और आसपास की कालोनियों में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। सीवर पाइप डालने के बाद मिट्टी से सड़क बराबर कर दी है। सड़क पर अब भी बजरी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
एसयूवी गाड़ियां वाले कालोनी के बाशिंदों को इससे कोई मतलब नहीं। नतीजतन अंबिका विहार की सड़क से जुड़े आसपास की कालोनी वाले परेशान हैं। इन लोगों ने शुक्रवार को सड़क बनाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
अंबिका विहार में हल्द्वानी के अधिकतर धन्ना सेठ रहते हैं। करोड़ों की लागत से इनकी कोठियां बनी हैं। अंबिका विहार के आसपास कई कालोनियां हैं, जिनकी सड़कें अंबिका विहार से जुड़ी हैं। अंबिका विहार एवं आसपास कालोनियों में करीब डेढ़ साल पहले सीवर लाइन डाली गई। इसके लिए कालोनियों की सड़कों को खोद डाला। सीवर लाइन बिछाने का काम महीनों पहले पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क का डामरीकरण अब तक नहीं हुआ। सड़क पर बजरी के ढेर लगे होने से छोटी कारें नहीं निकल पाती हैं। बाइक चालक फिसलते हैं। सीवर के मैन होल के ढक्कनों पर ठोकर लगती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अंबिका विहार विकास समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल उप नगर अधिकारी नीरज जोशी से मिला। समिति अध्यक्ष जगत सिंह और कर्नल जेडी पाठक ने कहा कि अंबिका विहार में सेठ रहते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक कारें हैं। जब से सड़क उधड़ी है वो एसयूवी का इस्तेमाल करते हैं। परेशानी तो आसपास की कालोनियों के लोगों को हो रही है। कर्नल पाठक बताते हैं, उधड़ी सड़क के डामरीकरण के लिए कई बार निगम और प्रशासन से गुहार लगा दी है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
उप नगर अधिकारी ने जेई को बुलवाकर तत्काल मुआयना कर सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति पीएन पाठक, वीके बंसल और भुवन चंद्र जोशी मौजूद थे।