फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani was colder than Mukteshwar again

फिर मुक्तेश्वर से ज्यादा ठंडा रहा हल्द्वानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Haldwani was colder than Mukteshwar again
हल्द्वानी। एक बार फिर हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान मुक्तेश्वर के न्यूनतम तापमान से कम दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान पिछले 12 वर्षों में सबसे कम रहा है। बुधवार की सुबह सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिली और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और हवा चलने लगी। इससे ठंड का एहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.5 और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। उधर, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed