फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani

PHOTOS: मास्टरमाइंड के घर की हुई कुर्की, आरोपियों के पोस्टर भी जारी, तस्वीरों में देखें सभी नौ वांटेड के चेहरे

Fri, 16 Feb 2024 08:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 Feb 2024 08:54 PM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा के नौ वांछित आरोपियों की पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिसमें हिंसा का मास्टरमांइड बताए जा रहे अब्दुल मलिक, उसका बेटा समेत नौ आरोपी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर कुर्की की कार्रवाई जारी है, जबकि फरार चल रहे मलिक और उसके बेटे समेत नौ आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को पोस्टर जारी किए गए। हिंसाग्रस्त इलाके में आज भी शांति रही और कर्फ्यू में मिली ढील के दौरान लोगों ने आवश्यक सामान की खरीदारी की। एडीजी प्रशासन ने शुक्रवार को बनभूलपुरा क्षेत्र का जायजा लिया और देखरेख चौकी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों के पोस्टर हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जा रहे हैं। बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में मलिक के घर की कुर्की की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने हिंसा के पांच अन्य आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस मामले में अभी तक कुल 42 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
अब्दुल मोईद - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यूग्रस्त इलाके में छूट की अवधि एक-एक घंटे तक बढ़ाई गई थी, इस दौरान शांति रही। हालांकि कर्फ्यूग्रस्त इलाके में बाहर से किसी व्यक्ति को अंदर जाने और अंदर के व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। हालात को सामान्य होता देख कर्फ्यू की समय सीमा में और बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में अब भी इंटरनेट सेवा पूरी तरह बहाल नहीं की गई है। इधर, एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने नई चौकी का निरीक्षण करने के साथ ही व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

बता दें कि, अब्दुल मलिक पर आरोप हैं कि उसने ही बनभूलपुरा में बवाल कराया और उसके लोगों ने हल्द्वानी में पथराव और आगजनी की। साथ ही लोगों को थाना जलाने के लिए उकसाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक पर आरोप है कि उसने बरेली से उपद्रवियों को बनभूलपुरा भेजा। पुलिस इन साक्ष्यों की तलाश कर रही है। अब्दुल मलिक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाया है।

Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
अयाज अहमद - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा मामले में घर-घर तलाशी के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस इनके पास से सैंकड़ों बरामद कर चुकी है। जिनमें से करीब 99 कारतूस बनभूलपुरा थाने से चुराए गए थे।

Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
जिया उल रहमान - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस टीमों ने दिल्ली और बरेली में डेरा डाल रखा है। मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। सर्विलांस टीम उसकी लोकेशन लगातार ट्रेस कर रही है।

Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
तस्लीम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि, इन फरार आरोपियों में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के नाम भी सामने आ रहे है। पुलिस अब तक करीब 50 उपद्रवियों को हिरासत में ले चुकी है, इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
मौकिन सैफी - फोटो : अमर उजाला
. हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।

Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
रईस उर्फ दत्तू - फोटो : अमर उजाला

आठ फरवरी को शहर में एक अवैध मदरसे को ध्वस्त करने के बाद हुई पथराव और आगजनी की घटना में छह लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 300 से अधिक पुलिसकर्मी और नगर निगमकर्मी घायल हुए हैं।

Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
वसीम उर्फ हप्पा - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव के दौरान बनभूलपुरा थाना फूंक दिया गया था। अब इस थाने की मरम्मत का काम किया जा रहा है। यहां रंगाई, पुताई के साथ ही बिजली लाइनों को ठीक करने में मजदूर जुटे थे। थाने के पास ही कई महिला, पुरुष अपने कागजात लेकर कर्फ्यू में आनेजाने की अनुमति लेने के लिए पहुंचे। वहीं, कर्फ्यू के चलते हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सवारी वाहन न होने के कारण यात्री पैदल ही चलते हुए रोडवेज की आते हुए मिले। यहां पर चेकपोस्ट पर पुलिस भी उनके टिकट आदि को चेक कर रही थी।

Haldwani violence: Posters of accused of Haldwani violence released in haldwani
शकील अंसारी - फोटो : अमर उजाला

बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मगर उपद्रव को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब्दुल मलिक गायब है। नैनीताल पुलिस न तो मलिक का पता ही लगा की सकी है और न ही उसके ठिकानों के बारे में कोई जानकारी है। बनभूलुपरा में स्थित मलिक का बगीचा, जहां बने अवैध अतिक्रमण के कारण पूरा हल्द्वानी अशांत हो गया। इस मामले में पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को मुख्य आरोपी माना है, जिनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। बनभूलपुरा हिंसा के बाद से ही पुलिस अब्दुल मलिक की खोज में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed