फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence: Non bailable warrant issued against Abdul Malik

Haldwani Violence: अब्दुल मलिक के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी, अब बढ़ेगी मुश्किलें

Wed, 14 Feb 2024 03:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 14 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

बनभूलपुरा उपद्रव के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ नान वेलेबल वारंट जारी हो गया है। वारंट जारी होने से पुलिस को मलिक के घर की तलाशी लेने और अन्य जरूरी कदम उठाने के अधिकार मिल गए है। 

विज्ञापन
Haldwani Violence: Non bailable warrant issued against Abdul Malik
haldwani violence case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा उपद्रव के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर अब न्यायिक शिकंजा कस चुका है। बुधवार को अब्दुल मलिक के खिलाफ नान वेलेबल वारंट जारी हो गया है। वारंट जारी होने से पुलिस को मलिक के घर की तलाशी लेने और अन्य जरूरी कदम उठाने के अधिकार मिल गए है। साथ ही पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे सकती है। 

विज्ञापन


अब्दुल मलिक खुद को बगीचे का मालिक मानता है। यह जमीन उसके दादा को तत्कालीन सरकार ने 1937 में लीज पर दी थी। अब इस जमीन की देखरेख मलिक करता है। बता दें कि, जमीन पर अब्दुल मलिक ने अवैध तरीके से मदरसा व नमाज स्थल बना दिया। इसकी भनक लगने पर नगर निगम ने मदरसा और नमाज स्थल को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू की। जिसके बाद आठ फरवरी को पुलिस, नगर निगम व प्रशासन की संयुक्त टीम अतक्रिमण ध्वस्त करने पहुंची। इसकी जमकर विरोध हुआ। महिलाओं ने तक चारों ओर से पथराव किया। लोगों ने थाना घेरा। साथ ही बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Hinsa: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 उपद्रवी गिरफ्तार; 7 तमंचे और 54 कारतूस बरामद, इनकी हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, पुलिस ने सीसीटीवी और उपद्रवियों के पास से मिले मोबाइल वीडियो की मदद से 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात तमंचे, 54 कारतूस बरामद किए। इन्हीं में से 12 उपद्रवियों से बनभूलपुरा थाने से लूटे गए 99 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दंगा करने, डकैती करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


एसएसपी ने कहा कि अब्दुल मलिक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed