फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani violence News: DM Vandana saids that First attacked with stones, then petrol bombs and later bullets

हल्द्वानी हिंसा: पहले पत्थर, फिर पेट्रोल बम और बाद में गोली से हमला हुआ: डीएम वंदना

Sat, 10 Feb 2024 10:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 Feb 2024 10:01 AM IST
सार

Haldwani violence News: हल्द्वानी हिंसा को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि पहले बनभूलपूरा क्षेत्र के मलिक के बगीचा में कार्रवाई के दौरान पहले पत्थर से हमला किया गया, जिसका जवाब दिया गया। फिर टीम पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। 

विज्ञापन
Haldwani violence News: DM Vandana saids that First attacked with stones, then petrol bombs and later bullets
डीएम वंदना सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार की घटना ने बनभूलपुरा पर एक बड़ा कलंक लगा दिया। उपद्रवियों ने शायद इसका अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि उनकी यह हिमाकत कितनी भारी पड़ जाएगी। हल्द्वानी हिंसा को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि पहले बनभूलपूरा क्षेत्र के मलिक के बगीचा में कार्रवाई के दौरान पहले पत्थर से हमला किया गया, जिसका जवाब दिया गया। फिर टीम पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। इसका भी जवाब देने के साथ कंट्रोल किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद उपद्रवियों की तरफ से फायरिंग हुई है। हमने पूरी तैयारी की थी, जिसके चलते इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी दो से ढाई घंटे के बीच स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। उसे अन्य जगहों पर फैलने नहीं दिया गया। गांधी नगर को सुरक्षित किया गया। यह बात डीएम ने नगर निगम में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि यह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई थी न कि दंगा था। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा को लेकर यूएस नगर में हाई अलर्ट, बॉर्डर इलाकों पर बढ़ाई गई चेकिंग; दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अतिक्रमण के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई को लेकर तैयारी की जानी थी, वह की गई थी। संबंधित अतिक्रमण हटाने को लेकर 30 जनवरी नोटिस दिया गया। इसके बाद ड्रोन से पूरे इलाके को सर्च किया गया। इसमें किसी भी छत पर पत्थर नहीं दिखाई दे रहे थे, पर जो हमला हुआ है, वह सुनियोजित तरीके से हुआ है। ऐसे में लगता कि इसी बीच तैयारी की गई थी। जहां पर अतिक्रमण हटाया जाना था, वहां पर किसी तरह फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया। कहा कि यह प्रकरण कम्युनल नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed