फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence: leaders of Banbhoolpura on police radar

Haldwani: बनभूलपुरा के कई बड़े नेता पुलिस के रडार पर, भीड़ को उकसाने में थे शामिल; जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Wed, 14 Feb 2024 09:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 14 Feb 2024 09:41 PM IST
सार

बनभूलपुरा क्षेत्र में उपद्रव में वहीं के कई राजनीतिक दल के नेताओं का हाथ भी सामने आ रहा है। हिंसा मामले में पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। अब पुलिस इन नेताओं की सीडीआर की जांच भी कर रही है। जल्द ही इस मामले में बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
Haldwani Violence: leaders of Banbhoolpura on police radar
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बनभूलपुरा क्षेत्र में उपद्रव में वहीं के कई राजनीतिक दल के नेताओं का हाथ भी सामने आ रहा है। हिंसा मामले में पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। अब पुलिस इन नेताओं की सीडीआर की जांच भी कर रही है। जल्द ही इस मामले में बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस-प्रशासन का आरोप है कि उपद्रव के दिन जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने जनता से अपील नहीं की। इस कारण उपद्रव और बढ़ गया। उधर पुलिस लगातार, सीसीटीवी, घटना के वीडियो और ऑडियो से उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। रोज संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस को जांच में कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिसमें वहां के कई राजनीतिक दल के नेता और जनप्रतिनिधियों का नाम आ रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Violence: जो पत्थर चला रहे थे, अब हाथ जोड़ रहे...बोले- गलती हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस साक्ष्य के आधार पर इन नेताओं की सीडीआर निकाल रही है। सीडीआर से पुलिस उन संदिग्ध नंबरों की पहचान और लोकेशन भी ट्रेस कर रही है। एसएसपी पीएन मीणा का कहना है कि कुछ राजनीतिक दल के बड़े नेता भी उपद्रव को भड़काने में शामिल थे। पुलिस जल्द उन्हें पकड़कर बड़ा खुलासा करेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed